कोरिया। भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री Renuka Singh का कथित ऑडियो वायरल होने के मामले में सोनहत थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुसार, सोनहत मंडल के कार्यकर्ता वैभव सिंह ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
एआई से ऑडियो तैयार करने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक की मदद से कथित ऑडियो तैयार कर विधायक रेणुका सिंह की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की फर्जी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
जांच और कार्रवाई की मांग
आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और वायरल ऑडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।




