Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर

0
3

कवर्धा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के पोलमी स्थित अरझोली नाला के पास गोरखपुर से टमाटर लोड कर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सैकड़ों कैरेट टमाटर बिखर गए, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि वाहन काफी तेज गति में था। अरझोली नाला के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर टमाटरों का ढेर लग गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के टमाटर खराब हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद कार्य में जुट गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।