परिणाम जारी करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CGBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया। कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में रिया साहू सहित संध्या नायक ने टॉप करके चमक बिखेरी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक कर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया। कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में रिया साहू सहित संध्या नायक ने CGBSE में टॉपर बनके चमक बिखेरी है।
12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप
बलौदा बाजार जिला के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पलारी के जिज्ञासु वर्मा ने कक्षा 12वीं के परिणाम में सर्वाधिक 493 अंक के साथ 98.60% प्राप्त करते हुए प्रदेश टॉपर का स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
यहाँ पढ़िए… परिणाम के शीर्ष 10 मेरिट सूची
10वीं में संध्या और रिया 99% के साथ प्रथम
कक्षा 10वीं में अर्जुन्दा की संध्या नायक के साथ रिया साहू ने 99% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। संध्या की उपलब्धि ने जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन रिजल्ट जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने हाथों से ई क्लिक कर परीक्षा परिणाम सार्वजनिक किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै भी उपस्थित रहीं।
अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं परिणाम
छात्र-छात्राएँ CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की सहायता से परिणाम देख सकते हैं।



