Home Astrology सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप : युवक को जिंदा जलाने...

सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

0
6

 

सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार में सोशल मीडिया पर किए गए एक स्टेटस ने बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की है।

 

| बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर किए गए एक स्टेटस ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। जानकारी के मुताबिक भरवाडीह थाना पलारी निवासी 19 वर्षीय भीमवली साहू ने 21 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था, जिसके बाद कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी शुरू हो गई।

 

सुनसान जगह पर घेरकर की बेरहमी से पिटाई

 

 

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे खरोसी नाला के पास राहुल भारती, मानु साहू, अनुग्रह बंजारे सहित अन्य साथियों ने युवक को घेर लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक की दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना ने उस वक्त और खौफनाक रूप ले लिया जब आरोपियों ने युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने से युवक की जान बच गई और आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दिखाई तत्परता, आरोपी गिरफ्तार

घायल युवक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती बहस ही इस पूरी घटना की मुख्य वजह बनी। आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है