Home Astrology सक्ती में SI पर गंभीर आरोप: सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता,...

सक्ती में SI पर गंभीर आरोप: सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, ब्लैकमेल और शोषण तक पहुंचा मामला

0
5

 

सक्ती में SI पर गंभीर आरोप: सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, ब्लैकमेल और शोषण तक पहुंचा मामला

 

 

 

सक्ती जिले में एक शादीशुदा महिला ने ब्लैकमेल और शोषण का गंभीर आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगाया हैं।

 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर गंभीर आरोप लगाया हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की और खुद को अविवाहित बताकर धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया। बातचीत बढ़ते-बढ़ते निजी संबंधों में बदल गई।

 

महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप

 

 

महिला के मुताबिक, संबंधों के दौरान आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला ने गर्भवती होने का दावा किया। उसके अनुसार, आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात करवाया और इसके बाद भी उसे लगातार धमकियां दी।

इलाके में चर्चा तेज, लेकिन लोग बोलने से हिचकिचा रहे

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। हालांकि, मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण लोग खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

 

कानूनी रूप से गंभीर हो सकता है मामला

यदि आरोप सही साबित होते हैं तो आरोपी पर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट के तहत अपराध और जबरन गर्भपात जैसी गंभीर धाराएं लग सकती हैं। यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहकर पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है।