Home Astrology बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में तीन लोगों के...

बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम, विधायक विक्रम मंडावी ने मांगी न्यायिक जांच

0
4

 

बीजापुर में वरिष्ठ शिक्षक की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम आए, वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और दबाव के गंभीर आरोप लगाए।

शिक्षक राजू पुजारी ने की आत्महत्या

देवाशीष मंडल (ठेकेदार)
शैलेष वासम
डोंगरे सर

को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। नोट में यह भी लिखा है कि ‘मेरे परिवार की जिम्मेदारी ये लोग ही उठाएं।’ 

SUICIDE NOTE

‘यह आत्महत्या नहीं, दबाव का परिणाम’- विधायक 
घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रथम दृष्टया यह केवल आत्महत्या नहीं बल्कि निर्माण कार्य से जुड़े दबाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजू पुजारी अपने काम के प्रति बेहद निष्ठावान थे, लेकिन स्कूल भवन के निर्माण को लेकर गहरी मानसिक चिंता में थे।

20 लाख 30 हजार की स्वीकृत राशि का निर्माण कार्य था संदिग्ध
विधायक मंडावी ने परिजनों के हवाले से बताया कि पालनार में बन रहे स्कूल भवन के लिए 20 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत थे, लेकिन निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधूरे और निम्नस्तरीय निर्माण के बावजूद भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे शिक्षक तनाव में आ गए।ठेकेदार की भूमिका पर सवाल, डीएमसी की जांच की मांग

मंडावी ने पूछा कि जब नियमों के अनुसार निर्माण शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जाना था, तो ठेकेदारों की एंट्री कैसे हुई? उन्होंने इस मामले में डीएमसी की भूमिका की भी जांच की मांग की। उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्माण कार्य में किसी अन्य बड़े ठेकेदार की भूमिका है और संबंधित भुगतान के लिए चेक बुक का उपयोग किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक बड़े नेता को चेक जारी होने की बात सामने आई है और उन्हीं के दबाव पर भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था।

बड़े अधिकारियों की भी संलिप्तता हो सकती है- मंडावी का आरोप
विधायक मंडावी ने कहा कि इस पूरे मामले में बड़े अधिकारियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा