कुसमुंडा निर्माणाधीन तीसरे मंजिल की दीवार बगल के मकान ऊपर गिरा, घर में सो रहे पति पत्नी और बच्चे मलबे में दबे…


कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुडा रोड में संतोष वर्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मकान के तीसरी मंजिल में बना दीवार भरभरा कर बगल के अजय धनवार के घर के ऊपर जा गिरी। जिससे घर का छप्पर टूट गया और पूरा ईंट मलबा घर के अंदर सो रहे अजय धनवार, उसकी पत्नी और एक बच्चे के ऊपर गिर पड़ा।जिन्हें मोहल्लेवासियों की मदद से कोरबा अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आज रविवार की रात तकरीबन 8.30 बजे से 9 बजे के मध्य तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई, जिसमें निर्माणाधीन दो मंजिल मकान के ऊपर की दीवार पड़ोस के मकान के ऊपर गिर गई। जिससे मकान का छप्पर टूट गया और सैकड़ों ईंट एक साथ मकान ने अंदर तेजी से गिर गए। मकान अंदर मौजूद पति,पत्नी और बच्चे सो रहे थे,जो कि ईंट में दब गए थे,घटना के बाद चीख पुकार मच गई, जिसके बाद पड़ोसियों ने दौड़ कर सभी को ईंट के मलबे से बाहर निकाला, तीनों गंभीर रूप से घायल हुए है, मकान अंदर रखे दुपहिया स्कूटी वाहन, बर्तन, बिस्तर इत्यादि अन्य समान भी क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल घर के भीतर ईंट का मलबा जस के तस पड़ा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।




