Home Astrology रिश्वतखोर शासकीय सेवक किया गया निलंबित,  चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के...

रिश्वतखोर शासकीय सेवक किया गया निलंबित,  चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के लिए लिया रिश्वत , देखिए वीडियो

0
33

Screenshot 20260413 134510 Gallery

 

 

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास किए जाने के बहाने अस्पताल के ड्रेसर ने रिश्वत स्वीकार की. रिश्वत देने वाले ने इसका वीडियो बनवा लिया और उसे वायरल कर दिया चिकित्सा अधिकारियों ने रिश्वतखोर ड्रेसर को निलंबित कर दिया

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पदस्थ ड्रेसर किशोर चौहान अपने सहकर्मी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लिया. उसने रिश्वत देने वाले को उलाहना भी दिया की तरह राशि में से ₹2000 कम क्यों दे रहा है. यह सारा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया गया ड्रेसर किशोर चौहान द्वारा ली गई रिश्वत और उसका वीडियो वायरल होने पर सीएमएचओ ने किशोर चौहान को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के विरुद्ध आचरण करने पर निलंबित कर दिया है