Home Astrology कार्यक्रम में जा रहे मंत्री के काफिले में फेंका पत्थर मचा हड़कप,4...

कार्यक्रम में जा रहे मंत्री के काफिले में फेंका पत्थर मचा हड़कप,4 नाबालिगों से पूछताछ जांच में निकला खेल खेल में घटी घटना,मंत्री ने खुद फोन कर कहा बच्चे है खेल में हुआ छोड़ दो

0
39

IMG 20260331 WA0016 IMG 20260331 WA0014 IMG 20260331 WA0015

कोरबा।मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित मानिकपुर साहू समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंत्री के काफिले में खड़ी गाड़ी पर अचानक किसी ने पत्थर का एक छोटा टुकड़ा आकर गिरा। तेज आवाज सुनते ही काफिले में लोग और पुलिस कर्मी हरकत में आ गए और हड़कप मच गया। तत्काल इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके में जांच शुरू की और मौके पर मौजूद 4 नाबालिगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में जो बात सामने आई, उसने पूरे मामले की मामला अलग निकला

 

पूछताछ में पता चला कि बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और उसी दौरान पत्थर उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी को लग गया।

 

कुछ देर के लिए काफिले में पुलिसकर्मी और मौजूद लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया। उसके बाद मंत्री जी कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन के अलावा, महापौर संजू देवी राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्षद के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और लोग मौजूद थे।

 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मंत्री जी को जब जानकारी हुई कि खेल-खेल में बच्चों के साथ इस तरह की घटना हुई है तो उन्होंने स्वयं फोन कर चौकी में कहा कि बच्चों का भविष्य का सवाल है वही खेल-खेल में घटना घटी है उन्हें छोड़ दे।

 

चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने साफ किया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था, बल्कि महज खेल के दौरान हुई एक आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है।

 

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में किसी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।