रायपुर निवासी बसंत अग्रवाल की दादागिरी से जुड़ा एक वीडियो वायरल 
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में हुए विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रायपुर निवासी बसंत अग्रवाल कथा के एक आयोजक।राणा मुखर्जी को धक्का दे रहा है ऐसा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ध्यान रहे कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री के एक तथा कथित शिष्य बसंत अग्रवाल की दादागिरी और कोरबा के आयोजकों के साथ हुए विवाद से माहौल अप्रिय हो गया था। प्रमुख लोगों ने बीच बचाव कर वातावरण को दुरुस्त जरूर किया है लेकिन उस समय हुए विवाद का वीडियो अभी भी वायरल किया जा रहा है




