Home Astrology छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला अब तक का सबसे बड़ा बैच: 859 सब...

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला अब तक का सबसे बड़ा बैच: 859 सब इंस्पेक्टर-सूबेदार पास आउट, CM साय ने ली सलामी

0
4

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला अब तक का सबसे बड़ा बैच: 859 सब इंस्पेक्टर-सूबेदार पास आउट, CM साय ने ली सलामी

चंदखुरी पुलिस अकादमी में भव्य पासिंग आउट परेड, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा अधिकारी बैच मिला। सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडरों समेत कुल 859 अधिकारी चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर पासिंग आउट परेड के साथ औपचारिक रूप से सेवा के लिए तैयार हो गए।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत (पासिंग आउट) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

किन पदों के कितने अधिकारी हुए पास आउट

इस ऐतिहासिक बैच में कुल 859 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें—

54 सूबेदार

528 उप निरीक्षक (GD)

02 उप निरीक्षक (कंप्यूटर)

01 उप निरीक्षक (रेडियो)

01 उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह)

68 उप निरीक्षक (SB)

205 प्लाटून कमांडर शामिल हैं।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ये सभी अधिकारी अब जल्द ही मैदान स्तर पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिसिंग की जिम्मेदारियां संभालते नजर आएंगे।

CM साय बोले – जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत प्रतिष्ठित और जिम्मेदारीपूर्ण सेवा है, जिसका सबसे बड़ा आधार सत्यनिष्ठा है।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई नागरिक असुरक्षित महसूस करता है, तो वह सबसे पहले पुलिस के पास ही जाता है। ऐसे में जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “सुरक्षा, विकास और विश्वास” इन तीन प्रमुख स्तंभों पर कार्य कर रही है और पुलिस की भूमिका इन तीनों को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है।“डर से नहीं, विश्वास से जीता जाता है दिल”मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे समाज से जुड़कर लोगों का भरोसा जीतना भी आना चाहिए।

उन्होंने कहा:“क्षेत्र डर से जीता जा सकता है, लेकिन दिल केवल विश्वास से ही जीता जा सकता है।”उन्होंने यह भी कहा कि देश अब स्मार्ट, तकनीक-संचालित और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में पुलिस व्यवस्था डिजिटल और आधुनिक संसाधनों से लैस होगी, लेकिन जनता का भरोसा केवल व्यवहार, आचरण और निष्ठा से ही अर्जित किया जा सकता है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई:समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सभी अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह नया बैच छत्तीसगढ़ पुलिस की ताकत को और मजबूत करेगा तथा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं का सम्मान: दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया