पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्यवाही
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन मुख्य मार्ग पर गौ तस्करी की आशंका पर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई घटना देर रात की बताई जा रही है ।माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीवी 4529 में मवेशी ले जाने की सूचना गौ सेवकों को मिली थी ।ñ रिसदी चौक के पास वाहन को रोकवा कर देखा गया तो उसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक भैंस और पंडे भरे हुए थे। गौ सेवकों ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू की जबरन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस और पंडे गोकुलनगर स्थित केखटाल से लेकर बाहर जा रहे थे गौ सेवकों को शक था कि उनकी तस्करी की जा रही है इस बात को लेकर विवाद बढ़ने लगा।खटाल संचालक भी मौके पर पहुच गए।जहा गौ सेवक और खटाल संचालक आमने-सामने हो गए ।लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची । सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए।
गौ सेवकों का आरोप है कि खटाल संचालक गौ तस्करी में शामिल है, जबकि संचालक इससे इनकार कर रहे है
बताया जा रहा है कि खटाल से मवेशी दूसरी जगह लेकर जा रहे थे जिसकी मवेशी मलिक के साथ लिखा पढ़ी भी हुई थी। इन दस्तावेजों को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तब जाकर मामला पूरा शांत हुआ।




