सिपाही के कारण पुलिस अधिकारियों की उड़ी नींद
कोरबा कोतवाली में पदस्थ एक सिपाही के कारण पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई काफी देर तक खोजबीन के बाद जब मोबाइल का लोकेशन मिला और अधिकारी व कर्मचारी सिपाही के घर पहुंचे तो वह घर में सोता हुआ मिला । उसे सही सलामत देख अधिकारियों ने राहत की सांस ली
सूत्रों के अनुसार कोरबा कोतवाली में पदस्थ सिपाही भूपेंद्र पैकरा को कुछ काम सोपा गया। सिपाही कोतवाली से निकाला लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसने कोई सूचना नहीं दी और संपर्क में भी नहीं आया तो उसकी खोजबीनशुरू हुई। मोबाइल पर लगातार कॉल किया गया लेकिन हमेशा एक ही जवाब मिलता रहा कि मोबाइल बंद है।
पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों की धड़कन बढ़ गई अनिष्ट की आशंका घर करने लगी तो फिर साइबर पुलिस के जरिए सिपाही भूपेंद्र के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया लोकेशन भूपेंद्र के घर रामपुर बस्ती का मिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी सिपाही के घर का दरवाजा नहीं खुला। पास पड़ोस में रहने वाले भी यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर भूपेंद्र पैकरा घर में है अथवा नहीं।
काफी मशक्कत के बाद भूपेंद्र के कमरे की खिड़की खुली तो अंदर उसे सोता हुआ देखा गया।एक डंडा के सहारे भूपेंद्र को जगाने की कोशिश थोड़ी सफल रही तब जाकर सहकर्मियों ने राहत की सांस ली। भूपेंद्र के थोड़ा कुनमुनाने से यह तो साबित हो गया कि उसके साथ अनिष्ट नहीं हुआ है बल्कि वह गहरी नींद में है। पता चला है कि काफी थकान के कारण वह गहरी नींद में सो गया जो अधिकारियों कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया




