5 महिला व 3 युवक संदिग्ध हालत में पकड़ाए मकान में चल रहे गतिविधि से परेशान थे बस्तीवासी,
कार्यवाही की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे थाना
,
सिविल लाइन थाना अंतर्गत डिंगापुर व रामपुर की घटना
वार्ड नम्बर 36 के पार्षद अजय गोड ने बताया कि वार्ड में काफी लंबे समय से युवतियों के द्वारा अमित गतिविधियां संचालित कर रही है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है बच्चे स्कूल आते जाते हैं और स्थिति को देखते हुए पुलिस को फोन कर बुलाया गया इस मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बस्ती वासियों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची पांच युवक और तीन युवक को पकड़ा गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।




