Home Astrology ट्रांसपोर्ट नगर में फिर हुआ हादसा , बाइक सवार को ट्रेलर ने...

ट्रांसपोर्ट नगर में फिर हुआ हादसा , बाइक सवार को ट्रेलर ने लिया चपेट में , देखिए वीडियो

0
57

कोरबा। शहर के व्यस्ततम ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के नीचे आ गई। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और दुकानों के कारण यह मार्ग हमेशा जाम और हादसों का कारण बना रहता है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।Screenshot 20260122 215228 Gallery