Home Astrology सतनाम मेले की धूम, सामाजिक संदेशों से गूंजा क्षेत्र

सतनाम मेले की धूम, सामाजिक संदेशों से गूंजा क्षेत्र

0
38

सतनाम मेले की धूम, सामाजिक संदेशों से गूंजा क्षेत्रIMG 20260119 WA0158

“परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर सरगबुंदिया के रिसदीहापारा में आस्था, संस्कृति और सामाजिक संदेशों से सजा भव्य सतनाम मेला…”
“सतनाम विकास समिति रिसदीहापारा द्वारा 17, 18 और 19 जनवरी को तीन दिवसीय सतनाम मेले का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।”
“पंथी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।”
“मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास समाज में समानता, सत्य और मानवता के प्रतीक हैं।”
“विभिन्न गांवों से आए पंथी कलाकारों ने नृत्य और नाटकों के माध्यम से छुआछूत, भेदभाव और नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई।”

“तीन दिवसीय सतनाम मेला सामाजिक एकता और गुरु घासीदास बाबा के विचारों को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना।”