यूनियन के नाम पर छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरो के साथ मारपीट
ट्रांसपोर्टरो से अवैध वसूली करते हैं उड़ीसा के लोग
देखिए वीडियो
कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों के साथ उड़ीसा यूनियन के लोगों द्वारा मारपीट की गई। छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरो को कम लोडिंग देने और प्रति गाड़ी ₹400 रंगदारी टैक्स वसूलने के कारण विवाद हो गया। उड़ीसा के लोगों ने रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरो के साथ मारपीट की।तमनार पुलिस ने उड़ीसा ट्रक यूनियन के दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ जुर्म कायम कर लिया है
बताया जाता है कि दोनों पक्षों के मध्य लोडिंग को लेकर जो सहमति बनी थी उसके अनुसार 33% लोडिंग छत्तीसगढ़ के ट्रक मालिकों को करने की छूट होगी शेष कोयला उड़ीसा यूनियन के लोग लोड करवाएंगे लेकिन उड़ीसा के लोग समझौते का उल्लंघन कर रहे थे जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया




