केडिया डिस्टलरी का संचालक नवीन केडिया गिरफ्तार, ACB झारखंड की बड़ी कार्रवाई, गोवा से पकड़ा गया

0
26

केडिया डिस्टलरी का संचालक नवीन केडिया गिरफ्तार, ACB झारखंड की बड़ी कार्रवाई, गोवा से पकड़ा गया

रायपुर। झारखंड शराब घोटाले से जुड़े घटनाक्रम में केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे नवीन केडिया को एंटी करप्शन ब्यूरो झारखंड (ACB) की टीम ने गोवा से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, झारखंड शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ACB झारखंड को नवीन केडिया की तलाश थी। उनके खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था, जिसके बाद से वे कई महीनों से फरार चल रहे थे। लगातार इनपुट और तकनीकी निगरानी के बाद ACB की टीम ने गोवा में दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।

ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाएगी ACB

गिरफ्तारी के बाद ACB झारखंड की टीम नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची रवाना होगी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है।

शराब घोटाले में अहम कड़ी

सूत्रों के मुताबिक, नवीन केडिया झारखंड शराब घोटाले में एक अहम कड़ी माने जा रहे हैं। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी से घोटाले से जुड़े नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ACB झारखंड की इस कार्रवाई को घोटाले की जांच में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें रांची कोर्ट में होने वाली पेशी और आगे की रिमांड प्रक्रिया पर टिकी हैं।