Home Astrology  कलेक्टर कार्यालय के सामने युवक की आत्महत्या का प्रयास , पेट्रोल डालकर...

 कलेक्टर कार्यालय के सामने युवक की आत्महत्या का प्रयास , पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने किया प्रयास , युवक को हरकत से मचा हड़कंप, देखिए वीडियो

0
120

 

कलेक्टर कार्यालय के सामने युवक की आत्महत्या का का प्रयास , पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने किया प्रयास , युवक को हरकत से मचा हड़कंपScreenshot 20260107 220653 Gallery


बेमेतरा कलेक्ट कार्यालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक कलेक्टर कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा , युवक की हरकत एक सुरक्षा जवानों ने पड़कर उसके हाथ से माचिस की डिब्बी छीन कर उसकी जान बचाई ।
युवक का नाम आरिफ बांठिया है जो पेशे से ठेकेदार का काम करता है जिनके द्वारा कृषि विभाग कार्यालय बनाने के लिए ठेका लिया गया था जिसका कार्य 1 साल पूर्ण हो चुका है जिसको लेकर भी विभाग को कार्यालय सुपुर्द करने और अपनी बची हुई राशि को प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे बीते साल भर से बार-बार कार्यालय चक्कर लगाने के बाद भी जब युवक को उनकी मेहनत की पैसे नहीं मिले तो अंत में युवक ने अपनी जान देने की ठानी और घटना को अंजाम दे डाला ।
पीड़ित युवक आरिफ भाटिया अपनी मोटरसाइकिल से कलेक्ट कार्यालय पहुंचे उन्होंने बाकायदा अपने साथ प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर पेट्रोल भी लेकर आया जिसे कलेक्टर के सामने अपने ऊपर ही डालकर आग लगने लगा , युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाता देख सुरक्षा जवानों ने युवक से माचिस को छीना और उसे पकड़ा ,युवक की इस हरकत के बाद पूरे कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया । घटना के बाद पीड़ित युवक को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है ।