*कोरबा में ‘मेहरबानी’ भरी पुलिस, स्पा सेंटरों पर छापे क्यों नहीं? बिलासपुर में 5 पर ऐक्शन, यहां सन्नाटा!*

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर शिकंजा कसा। 36 मॉल, व्यापार विहार, भारतीय नगर समेत पांच सेंटरों पर छापेमारी की गई। चेकिंग में कई अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने तुरंत प्रबंधकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी का दावा है, “यह अभियान जारी रहेगा, अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी।”लेकिन कोरबा जिले का मामला बिल्कुल उलट है। यहां भी अन्य जिलों की तरह दर्जनों स्पा सेंटर खुले तौर पर चल रहे हैं। सवाल उठ रहा है—कोरबा पुलिस पर ‘मेहरबानी’ क्यों? क्या ये सेंटर सिर्फ मसाज देते हैं या कुछ और? स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें आने के बावजूद कोई छापा नहीं पड़ता।अन्य जिलों में चल रही मुहिम के बीच कोरबा में सन्नाटा क्यों? क्या जल्द ही यहां भी बड़ा ऐक्शन होगा? जिले की जनता इंतजार कर रही है।




