पुलिस कर्मी के गुस्से ने मार डाला बेजुबान को
वीडियो वायरल
पुलिसकर्मी ने एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे को हॉकी स्टिक से पीट-पीट कर मार डाला। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मी ने धौंस जमाते हुए बदसलूकी की
राजनंदगांव में एक पुलिसकर्मी द्वारिका प्रसाद ने घर के बाहर एक कुत्ते को तब तक पिता जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। कुत्ते को मार डालने के बाद द्वारिका ने छत की ओर निहार तो एक युवक को वीडियो बनाते देखा उसने विरोध किया तो युवक भी बोल पड़ा अब तो आप जाओगे। पुलिसकर्मी ने अपने कृत्य का विरोध करने और वीडियो बनाने वाले को धमकाया। महिलाओं के साथ बदसलूकी की लेकिन वह सफल नहीं हुआ। क्योंकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। राजनाद गांव के कोतवाली थाना क्षेत्र के ममता नगर की इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है




