भूमिपूजन कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र से नगर विधायक और सांसद का नाम गायब, कार्यक्रम स्थगित

0
49

भूमिपूजन कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र से नगर विधायक और सांसद का नाम गायब, कार्यक्रम स्थगित।

बिलासपुर बीजेपी में एकबार फिर सियासी खींचतान देखने को मिल रहा है। सकरी के जोन क्रमांक एक में आज होने वाले भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को कार्यक्रम के कुछ ही घंटों पहले स्थगित कर दिया गया। जबकि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल होने वाले थे। बिलासपुर में सियासी हलचल तो यह है कि निमंत्रण पत्र से केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू और बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल का नाम गायब है। वहीं विपक्ष अब चुटकी लेती नजर आज रही है। जबकि डिप्टी सीएम,महापौर और निगम आयुक्त कार्यक्रम के स्थगित होने की कुछ और अलग वजह बता रहे है। बतादें की हाल ही में बहतराई स्टेडियम में हुए राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के बीच बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को पीछे की लाईन में बिठा दिया गया था, जिससे भड़के अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने कलेक्टर को जमकर फटकार लगाया था,जो सियासी गलियारों में जमकर चर्चा का विषय बना और अब फिर से नगर विधायक और सांसद तोखन साहू का निमंत्रण पत्र से नाम गायब होना सियासत में हलचल मचाने वाला है। हालांकि बीजेपी नेता इसे भले ही विभागीय त्रुटि मान रहे है,पर विपक्ष चुटकी लेने में पीछे नहीं है।