IAS के आवास पर सेक्स के धंधे का भंड़ाफोड़, 4 युवतियों के साथ 5 युवक पकड़े गए, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। यह शहर के सबसे रिहायशी इलाके में संचालित हो रहा था। इस संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा दी जा रही थी, अब पुलिस ने अचावक छापा मार कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के कीड़गंज क्षेत्र में स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किए जा रहा था। यह मकान एक महिला IAS अफसर के नाम पर बताया जा रहा है। जिसे किराए पर दिया गया था। यह मकान करीब 15000 रुपए मासिक किराए पर लिया गया था। मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल देह व्यापार करने के लिए किया जाने लगा।
सेक्स रैकेट का खुलासा
प्रयागराज पुलिस ने घर का दरवाजा जैसे ही खटखटाया। अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से 4 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में से दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक युवती वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल से बताई जा रही है।
नेटवर्क का हो सकता है खुलासा
पुलिस का कहना है कि, मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद पूरी योजना बनाकर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि, मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा हो जाएगा।





