Home Astrology अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति को पकड़ा, ट्रम्प बोले मादुरो और...

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति को पकड़ा, ट्रम्प बोले मादुरो और उसकी पत्नी अब हमारे कब्जे में, रात में की थी एयरस्ट्राइक की थी

0
37

“अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला अब अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में हैं। उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है।”

“अमेरिका ने बीती रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे) वेनेजुएला के 4 शहरों पर हमले किए थे। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने मिलिट्री ठिकानों और खास जगहों को निशाना बनाया। ट्रम्प ने कहा कि वे सुबह 11 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे) प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर पूरी जानकारी देंगे।”

“अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने बयान जारी कर कहा था कि वे जवाब देंगे। उन्होंने देशभर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। उनके बयान जारी करने के 1 घंटे बाद ट्रम्प ने उन्हें पकड़ने का ऐलान किया।”

“मादुरो के पकड़े जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि अब वेनेजुएला में आगे क्या होगा। CNN के मुताबिक ट्रम्प समर्थक यह मान रहे हैं कि विपक्ष के सत्ता में आने का रास्ता साफ हो जाएगा।”

“नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचाडो या 2024 के विपक्षी उम्मीदवार एडमुनडो गोंजालेज उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि कई एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि मामला इतना आसान नहीं है।”

“वेनेजुएला की सेना और पारामिलिट्री फोर्स अब तक मादुरो के प्रति वफादार रहे हैं और खुद मादुरो के कुछ आलोचक भी मानते हैं कि अमेरिका की सीधी दखलअंदाजी से देश में और ज्यादा अस्थिरता फैल सकती है। मादुरो के करीबी सहयोगी भी अब अपने भविष्य को लेकर डरे हुए होंगे।”

“वेनेजुएला के रक्षा मंत्री पैड्रिनो लोपेज ने देशभर में सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती के आदेश दिए हैं। CNN के मुताबिक राजधानी कराकस में पिछले कुछ घंटों से कोई बड़ी हलचल नहीं दिखी है।”

“उन्होंने कहा कि पहले कई विमानों और हेलिकॉप्टरों की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन अब शहर शांत है। लोग अभी तक सड़कों पर नहीं उतरे हैं।”IMG 20260103 WA0174 IMG 20260103 WA0175