घर में घुसे कोबरा ने सबको किया भयभीत
दो कुर्सी के बीच बैठे कोबरा को किया गया रेस्क्यू
भगवान कनकेश्वर के धाम कनकी स्थित एक घर में भारतीय कोबरा देखे जाने से दहशत फैल गई। दो कुर्सियों के बीच बैठे नाग को रेस्क्यू करने के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। जितेंद्र सारथी ने अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचकर नाग को पकड़ कर बाहर निकाला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली




