इस साल के पहले त्योहार छेरछेरा की धूम
देखिए वीडियो

भारत लोक पर्व और लोक आस्थाओं का देश है। यहां सभी लोक पर्व कुछ न कुछ संदेश लेकर आते हैं। ऐसा ही एक त्यौहार छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है जिसे छेरछेरा कहा जाता है। धान चावल में तब्दील होकर जब घर में पहुंचता है तो किसान अत्यंत हर्षित होकर छेरछेरा पर्व मनाता है ।इस वर्ष भी यह परंपरा निभाई जा रही हैं। कोरबा में बच्चे सुबह से ही छेरछेरा के लिए दरवाजे दरवाजे जा रहे हैं।लोग प्रसन्न भाव से इन्हें चावल अथवा नगदी देकर आनंदित हो रहे हैं




