Home Astrology नक्सल नेटवर्क को करारा झटका: 50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बारसे...

नक्सल नेटवर्क को करारा झटका: 50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बारसे देवा ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया सरेंडर

0
50

नक्सल नेटवर्क को करारा झटका: 50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बारसे देवा ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया सरेंडर

तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी रणनीतिक सफलता मिली है। 50 लाख रुपये से अधिक के इनामी नक्सली कमांडर बारसे देवा ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर के बाद बारसे देवा की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके पूर्व और वर्तमान स्वरूप में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हिडमा के एनकाउंटर के बाद बारसे देवा को पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का कमांडर बनाया गया था। इसके बाद वह नक्सली संगठन के शीर्ष रणनीतिक नेतृत्व में शामिल हो गया और दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख चेहरा बनकर उभरा।

दक्षिण बस्तर में नक्सली हिंसा का मास्टरमाइंड: खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, बारसे देवा न केवल नक्सलियों की सैन्य गतिविधियों, बल्कि संगठन विस्तार और बड़े हमलों की साजिशों में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। लंबे समय से वह सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

नक्सली नेटवर्क की रीढ़ पर सीधा वार: सुरक्षा एजेंसियां इस आत्मसमर्पण को नक्सली नेटवर्क के लिए रीढ़ तोड़ने वाला झटका मान रही हैं। माना जा रहा है कि बारसे देवा के सरेंडर से कई बड़े नक्सली राज, नेटवर्क, फंडिंग और रणनीतिक ढांचे का खुलासा हो सकता है।

आज हो सकता है बड़ा खुलासा

तेलंगाना पुलिस आज इस सरेंडर को लेकर आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग कर सकती है, जिसमें नक्सली संगठन से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम को रणनीतिक और ऐतिहासिक सफलता मान रही हैं