रायगढ़ ब्रेकिंग
नए साल 2026 की पहली ACB ट्रैप कार्रवाई में धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक गिरफ्तार।
बिलासपुर ACB टीम ने अनिल चेलक को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एक ग्रामीण की जमीन संबंधी शिकायत को नस्तीबद्ध करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत की थी मांग, पहली किस्त के तौर पर 1 लाख लेते ही ट्रैप।
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने रकम अपने आवास के पीछे फेंकी, ACB टीम ने तुरंत बरामद कर ली।
आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज जांच जारी।
ACB DSP अजितेश सिंह की टीम ने की कार्रवाई।




