
कोरबा . नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गीला और सुखा नशा करने में माहिर एक परिवार के लोग निर्भय होकर लोगों को साथ मारपीट कर रहेहैं। धर्मांतरण करने वाले इस परिवार के लोगों ने एक घर में घुसकर लोगों को जमकर पीटा। एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहा है
कोरबा शहर के प्रवेश द्वार है इमली डुग्गू निवासी संजय यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। संजय पर महेश साहिल बिट्टू छोटू पांडे विजय पांडे उमेश सागर व अन्य लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। अंदरूनी चोटों के साथ ही संजय के सर पर भी गंभीर चोट लगी है। संजय के भाई विजय ने बताया के मारपीट करने वालों को किसी का भय नहीं था
विजय ने बताया की मारपीट करने वाले इन यूवको में से अधिकांश एक ही परिवार के हैं और उन्होंने मतांतरण कर लिया है.वे अक्सर लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं. पुलिस से शिकायत की बात जब कोई करता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है यही उनके परिवार के साथ भी हुआ इन आतंक पैदा करने वाले युवकों पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कृपा है तभी तो शिकायत के बाद भी अब तक मुकदमा नहीं लिखा गया है.जो लोग मुकदमा दर्ज कराने गए थे उन्हें कोतवाली प्रभारी से सलाह मिली कि आप लोग आपस में देख लो




