

कोरबा . निजी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है यहां विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर मंगवाया गया लेकिन उसे चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकता पूरी कर ली है
कोरबा जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. तभी तो यहां आए दिन हत्या डकैती चोरी की वारदात हो रही है। अब देखिए ना चोर इतने दुस्साहसी हो गए हैं कि उन्होंने अयोध्यापुरी दर्री के समीप निर्मित हो रहे एक निजी अस्पताल के बिजली का ट्रांसफार्मर ही गायब कर दिया.अस्पताल प्रबंधन की ओर से यहां कामकाज देख रहे उमेश कुमार ने बताया की 20 दिसंबर को बिजली विभाग से आवंटित ट्रांसफार्मर यहां लाकर लगाया गया था जिसे चोरी कर लिया गया
उमेश कुमार ने बताया की लगभग चार लाख रुपए कीमत का ट्रांसफार्मर कॉपर वाला था और उसे चार्ज नहीं किया गया थाट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना दर्री पुलिस को दे दी गई है.




