Home Astrology पूजा सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग , देखिए वीडियो

पूजा सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग , देखिए वीडियो

0
38

पूजा सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग

देखिए वीडियोScreenshot 20251227 122956 Gallery

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थित भयहरण हनुमान मंदिर के पास आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा सामग्री की एक दुकान के ऊपरी तल पर अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार, भयहरण हनुमान मंदिर इलाके में संचालित गोलू पूजा सामग्री दुकान एवं जनरल स्टोर के ऊपरी तल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान के ऊपरी तल में रखी पूजा सामग्री और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ऊपरी हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा…..