अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ एवं भजन उत्सव शुरू
दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ मंगल यात्रा से
देखिए वीडियो
39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगल पाठ एवं भजन उत्सव कोरबा में आज से प्रारंभ हो गया है। अग्रवाल बंधुओ और भगिनियों ने भव्य शोभा यात्रा निकालकर वातावरण को भक्ति मय कर दिया।
पुराने बस स्टैंड कोरबा के समीप स्थित पंचदेव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी हितानंद अग्रवाल समेत समाज के वरिष्ठ और गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर धार्मिक उत्साह में और वृद्धि कर दिया. यह शोभायात्रा दरी रोड स्थित जश्न रिजॉर्ट में जाकर संपन्न हुई




