Home Uncategorized ड्यूटी के दौरान TI ने छुए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के पैर,...

ड्यूटी के दौरान TI ने छुए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के पैर, वीडियो वायरल होने पर SSP का एक्शन, किया लाइन अटैच

0
62

रायपुर। माना एयरपोर्ट पर पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के स्वागत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी बाबा बागेश्वर के सामने जूते उतारते, टोपी हटाते और चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे।

मामला बढ़ने पर रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला विभाग की मर्यादा और नियमों को ध्यान में रखकर लिया गया है।