भाजपा नेता की हत्या ने जन्म दिया आक्रोश को
शहर बंद और चक्का जाम की तैयारी
एसपी पहुंचे घटनास्थल ,पहुंचने वाले हैं आईजी

वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद उपाध्यक्ष रहे अक्षय गर्ग की मौत ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सवालों का उत्तर जानने लोग सड़क पर उतरने वाले हैं। कटघोरा शहर को बंद कर दिया गया है।बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।कोरबा एसपी औपचारिकता निभाने घटनास्थल पहुंच गए हैं।
कटघोरा ही नहीं बल्कि कोरबा जिले की राजनीति में अक्षय गर्ग जाना माना चेहरा थे। उनकी हत्या ने सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी सन्न कर दिया है। वे दूसरे से सवाल पूछने लगे हैं कि हमारी ही पार्टी की सरकार है और हमारे ही एक नेता का दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कटघोरा के आम जन भी एक दूसरे से यही सवाल पूछ रहे हैं की हो क्या रहा है हमारे जिले में। इस सवाल का उत्तर जानने कटघोरा के व्यवसाईयों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए हैं।
सूत्र बताते हैं कि चक्का जाम करने की तैयारी चल रही है बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और अक्षय गर्ग के निवास पर एकत्रित हैं।
इधर कोरबा पुलिस प्रमुख औपचारिकता निभाने कटघोरा में हैं वहीं स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला भी अपने दफ्तर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं



