Home crime कोरबा में भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी....

कोरबा में भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी. देखिए वीडियो …

0
61

कोरबा में भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, वरदात ने फैलाई सनसनी

IMG 20251223 121656 IMG 20251223 121938

कोरबा जिले के पोड़ी – उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।अक्षय को अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया।वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले ।

अक्षय गर्ग को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है,इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।