Home KORBA कूप कटाई के बहाने खदान खोली जा सकती है जंगल में.ग्रामीणों ने...

कूप कटाई के बहाने खदान खोली जा सकती है जंगल में.ग्रामीणों ने इस आशंका के बीच डीएफओ कार्यालय में किया प्रदर्शन.देखिए वीडियो…

0
33

कोरबा . कोलगा के ग्रामीणों ने कोरबा जिला मुख्यालय पहुंचकर वन मंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्हें इस बात का डर है कि कोलगा में कूप कटाई के बहाने भविष्य में जंगल मे ही कोयला खदान खोली जा सकती है। लोगों की इस आशंका पर डीएफओ ने कहा की उन्हें ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में जानकारी नहीं है।

कोलगा में वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से मिली अनुमति के आधार पर वन विभाग के द्वारा कूप कटाई कराई जा रही है। लोगों के विरोध के बाद काम रुका हुआ है। इधर वन विभाग ने पिछले दिनों हुए एक घटनाक्रम के बाद कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मामले को लेकर ग्रामीण विरोध दर्ज करने पहुंचे थे। गांव के लोगों ने वन मंडल कार्यालय पहुंचकर विरोध किया। उन्होंने वन विभाग पर आरोप लगाया कि पिछले घटनाक्रम में शामिल नहीं होने वाले लोगों के नाम भी पुलिस की रिपोर्ट में दर्ज कराया है। हमे डर है कि जहां पर अभी कूप कटिंग कराई जा रही है , वहां बाद में कोयला खदान खोल दी जाएगी।

वन मंडल अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भी तीन स्थान पर कूप कटिंग कराई गई थी और इस वर्ष भी तीन ऐसे स्थान चयनित किए गए। 15 दिन के बाद इस काम को रोकना पड़ा। आईएफएस अधिकारी ने कहा की ग्रामीणों की कुछ मांगे हैं जिन पर जरूर विचार किया जाएगा। वन विभाग पुलिस की ओर से मौके पर लोगों को समझाइश दी गई। इसके बाद वे सभी यहां से अपने गांव के लिए लौट गए। जिस अंदाज में लोगों ने तेवर दिखाए हैं , उससे लगता है कि वह पेड़ कटाई के मुद्दे पर शांत नही बैठेंगे।