Home Astrology यह क्या हो रहा है एसपी साहब ,मुकदमा दर्ज कर क्या...

यह क्या हो रहा है एसपी साहब ,मुकदमा दर्ज कर क्या भूल गए कर्तव्य

0
104

यह क्या हो रहा है एसपी साहब

मुकदमा दर्ज कर क्या भूल गए कर्तव्य

बेटी को जिस युवक ने बदनाम करने की कोशिश की उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी न होने के कारण वह युवक समाज में पूरे परिवार की प्रतिष्ठा को धूल में मिल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है की पुलिस की लापरवाही के कारण सम्मान और प्राण दोनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम वन बांधा निवासी दुखुरम निर्मल कर ने गांव के अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सोपा है, जिसमें उल्लेख है कि गांव के ही रतिराम यादव नामक युवक ने ए आई की मदद से उसकी पुत्री को बदनाम करने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो लोड कर ब्लैकमेल करने की चेष्टा की गई।

इस मामले की सूचना दुखी परिवार ने 30 नवंबर को पाली पुलिस को दी।मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण रतीराम और निर्भीक हो गया अब वह समाज में जाकर पूरे परिवार को बेइज्जत करने का प्रयास करता है। साथ ही सबको बर्बाद करने व जान से मारने की धमकी देता है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें विवश होकर उग्र कदम उठाना होगा

error: Content is protected !!