ओवैसी को चुनौती देने वाली माधवी लता आ रही है कोरबा
कौशल्या कुंभ में शामिल होंगी माधवी लता
भारतीय राजनीति के क्षितिज पर एक नाम बड़ी तेजी से उभरा। यह नाम है अपोलो हॉस्पिटल की अध्यक्ष माधवी लता का। असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद में सियासी चुनौती देने वाली श्रीमती माधवी लता कोरबा में आयोजित होने वाले कौशल्या कुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कोरबा आ रही है।
राम लेखन महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में से एक *कौशल्या कुंभ* में शामिल होने सुविख्यात भाजपा नेत्री *श्रीमती माधवी लता* ने कोरबा आने की सहमति प्रदान कर दी है।
गौर तलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती माधवी लता को अपना प्रत्याशी बनाया था। माधवी लता को भले ही पराजय का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी सक्रियता और उनकी स्पष्टवादिता ने उनका कद काफी ऊंचा कर दिया। श्रीमती माधवी लता लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं वह निजाम कॉलेज से स्नातक की डिग्री और कोटी वूमंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट है। भरतनाट्यम में भी दिलचस्पी रखने वाली माधवी लता अपने भाषणों में संस्कृत श्लोक और भक्ति गीतों का मिश्रण कर जिस तरह से प्रस्तुत करती हैं वह अत्यंत मनभावन होता है। तीन तलाक के खिलाफ अभियान चलाने वाली माधवी लता को हिंदू और मुस्लिम महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काफी काम करने के लिए भी जाना जाता है। माधवी लता के पति विरींची हॉस्पिटल के संस्थापक और आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर है




