नीलकंठ कंपनी ने कुसमुंडा कैंप परिसर में लगाया ‘No Vacancy’ का बोर्ड, मारपीट के बाद उठाया यह कदम

0
48

कोरबा: नीलकंठ इंफ्रा माइनिंग लिमिटेड कुसमुंडा कंपनी ने अपने कैंप परिसर के मुख्य द्वार पर नो वेकेंसी का बोर्ड लगा दिया है। इसके साथ ही अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर भी बंद कर दिया है।

साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा खदान में नीलकांठ कंपनी को कोयला उत्खनन, मिट्टी निकासी एवं परिवहन का काम मिला हुआ है। कंपनी ने कुछ बाहरी कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों को काम पर रखा है।

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने कैंप में सो रहे मजदूरों से न केवल मारपीट की थी, बल्कि उन्हें स्थल से भगा दिया था। इससे कंपनी का कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और पुलिस ने 30 लोगों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध किया है।

इस दौरान कंपनी पर क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने शत प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम पर रखने की मांग की थी। जबकि समझौता के मुताबिक 70 प्रतिशत स्थानीय तथा 30 प्रतिशत बाहरी लोगों काम रखना था। कंपनी का कहना था कि 850 से भी ज्यादा स्थानीय लोगों को काम पर रखा गया है।