Home KORBA कोरबा पुलिस ने सुलझाई तिहरे हत्याकांड की गुत्थी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पांच...

कोरबा पुलिस ने सुलझाई तिहरे हत्याकांड की गुत्थी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख नकदी रकम समेत अन्य सामान जप्त

0
137

WhatsApp Image 2025 12 13 at 17.27.55

कोरबा . कोरबा जिले की पुलिस ने उसे चर्चित तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है जिसने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी. जिले के एक फार्म हाउस में तंत्र-मंत्र के नाम पर पांच लाख रुपयों को ढाई करोड़ में बदलने का लालच देकर एक तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी. मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और 6 आरोपियों को दबोच लिया. 6 में से पांच आरोपी जहां बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं वही एक आरोपी जांजगीर जिले का निवासी है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष दास है जो बिलासपुर जिले का रहने वाला है. शनिवार की शाम पांच बजे पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया. आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में उपयोग की हुई नायलॉन की रस्सी, तंत्र-मंत्र की सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कारण समेत पांच लाख रूपये नकदी रकम के बरामदगी की है.