Home Uncategorized स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े, पसान रेंजर घायल

स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े, पसान रेंजर घायल

0
125

पसान (कोरबा)।पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज भोर मे सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहाँ पिपरिया क्षेत्र मे हाथी की सूचना पर पिपरिया से लौटते समय स्कार्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में पसान रेंजर मनीष सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया है