Home Uncategorized हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने से हटाया अतिक्रमण.नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन...

हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने से हटाया अतिक्रमण.नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर की कार्रवाई

0
108

कोरबा.. कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद कतघोरा क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों का विरोध काम नहीं आया। सोमवार को भी कुछ और क्षेत्र में नगर पालिका अतिक्रमण अभियान को संचालित करेगी।

कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौराहा के आसपास हायर सेकेंडरी स्कूल अस्पताल और मुख्य मार्ग है। यहां पर काफी संख्या में लोगों ने अवैध रूप से दुकान संचालित कर रखी है। कटघोरा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण इस इलाके में आवामन में समस्या आ रही है। बार-बार इसे लेकर लोग आपत्ति कर रहे हैं और इस वजह से प्रशासन व पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है। इसे लेकर नगर पालिका परिषद को कहा गया था जिस पर उसने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस इलाके में कार्रवाई की। मौके पर काफी समय से दुकानदारी करने वालों को हटाया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में समस्याएं हैं इसलिए यह कार्रवाई की गई है। सोमवार को एक बार फिर से अभियान चला कर दूसरे इलाकों से भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

खबर के अनुसार कटघोरा के बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण होने से समस्याएं हो रही है। प्रदेश सरकार ने कई इलाकों में इस प्रकार के मामलों में कार्रवाई की है और नगरी निकायों को निर्देशित किया है कि वह इस प्रकार की चीजों को हल्के से ना ले।