Home Astrology ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत – 3 गंभीर….

ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत – 3 गंभीर….

0
335

ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत – 3 गंभीर….Screenshot 20251126 095047 Gallery

 

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली NH 49 में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं—

विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष),राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष),पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष),भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू (उम् 40 वर्ष), कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!