Home Astrology कांग्रेस बस्तर में बनाएगी रणनीति, SIR, महंगी बिजली और धान खरीदी पर...

कांग्रेस बस्तर में बनाएगी रणनीति, SIR, महंगी बिजली और धान खरीदी पर साय सरकार को घेरेगी

0
166

कांग्रेस बस्तर में बनाएगी रणनीति, SIR, महंगी बिजली और धान खरीदी पर साय सरकार को घेरेगी

रायपुर। प्रदेश में SIR, महंगी बिजली, धान खरीदी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस अब साय सरकार को घेरने की तैयारी में है। आगामी विधानसभा रणनीति और मुद्दों के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस बस्तर संभाग में व्यापक मंथन करने जा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, तीनों प्रभारी सचिवों के साथ 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को सचिन पायलट धमतरी और कांकेर में बैठक लेंगे। धमतरी में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा होगी। इसके बाद कांकेर में ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जाएगा। इन बैठकों में साय सरकार की नीतियों, विशेषकर SIR प्रक्रिया, बिजली दरों में वृद्धि और धान खरीदी में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच और प्रभावी तरीके से उठाने की योजना बना रही है।

27 नवंबर को जगदलपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। दौरे के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ प्रबंधन में सुधार, आगामी रणनीति और मुद्दों को लेकर विस्तृत खाका तैयार करेगी।

पूरे दौरे में PCC चीफ दीपक बैज सचिन पायलट के साथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का मानना है कि बस्तर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में संगठन की मजबूती आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को सीधे प्रभावित करेगी

error: Content is protected !!