Home Uncategorized ज्वालामुखी फटने के बाद एयर इंडिया की 11 उड़ानें रद्द

ज्वालामुखी फटने के बाद एयर इंडिया की 11 उड़ानें रद्द

0
83

Air India : इथियोपिया के अफार में Hayli Gubbi ज्वालामुखी के रविवार (23 नवंबर) को फटने से राख का गुबार फैलते भारत तक पहुंच चुका है, जिसके कारण एयर इंडिया ने कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दिया है.

एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, ‘कुछ उड़ान रद्द कर दी गई हैं क्योंकि हम उन विमानों की सावधानी से जांच कर रहे हैं जो हेली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद कुछ खास जगहों के ऊपर से गुज़रे थे। हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को उनकी अपडेट और होटल में ठहरने की जगह सहित तुरंत मदद दे रही हैं। हम दूसरी यात्रा का इंतजाम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अचानक यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें अफसोस है।’ सोमवार को कुल 7 उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि मंगलवार (25 नवंबर) को 4 उड़ानें रद्द हैं।

ये उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने सोमवार को नेवार्क-दिल्ली (AI 106), न्यूयॉर्क (JFK)-दिल्ली (AI 102), दुबई-हैदराबाद (AI 2204), दोहा-मुंबई (AI 2290), दुबई-चेन्नई (AI 2212), दम्मम-मुंबई (AI 2250) और दोहा-दिल्ली (AI 2284) की उड़ान रद्द हुई थी। मंगलवार को चेन्नई-मुंबई (AI 2822), हैदराबाद-दिल्ली (AI 2466), मुंबई-हैदराबाद-मुंबई (AI 2444 / 2445) और मुंबई-कोलकाता-मुंबई (AI 2471 / 2472) रद्द हुई है।