Home Uncategorized एम्स में 23 को होने वाले आयोजन का हिंदू संगठन करेगा विरोध

एम्स में 23 को होने वाले आयोजन का हिंदू संगठन करेगा विरोध

0
140

छत्तीसगढ़ . हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) जैसे चिकित्सा सेवा संस्थान में मनोरंजन के नाम पर अश्लील बॉलीवुड थीम/गानों का आयोजन 23 नवंबर को किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि देशभर में मनोरंजन ओर कॉमेडी के नाम पर जिस तरह से अश्लीलता फूहड़ता परोसी जा रही है। क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है.? आखिर कैसा भारत और कैसा सुसंस्कृत छत्तीसगढ़ बनाने में लगी हुई है सरकार । जिसमे ना तो देश का गौरव और न ही प्रदेश की संस्कृति धरोहर की गरिमा को बनाए रखने में कोई रुचि दिखाई नहीं देती। ना ही एम्स जैसे इतने बड़े चिकित्सा संस्थान में क्षेत्र में अध्यनरत छात्रों के भविष्य और उनकी एकाग्रता का कोई ख्याल है। ना भारतीय संस्कृति और ना ही प्रादेशिक संस्कृति सभ्यता- संस्कारों की गरिमा खंडित होने की चिंता है।

राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है ,नगर निगम महापौर , विधायक एवं सांसद महोदय भी एक ही राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी सबके नाक के नीचे से मनोरंजन के नाम पर इतने बड़े चिकित्सा संस्थान परिसर में फूहड़ता और अश्लीलता परोसने का काम किया जा रहा है।