दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश:पायलट के बारे में जानकारी नहीं, डेमो फ्लाइट के दौरान हादसा

0
75

दुबई. दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि शुक्रवार को दुबई के समय के मुताबिक दोपहर 2:10 बजे और भारतीय समय के मुताबिक 3.40 बजे यह हादसा हुआ।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि हादसे के दौरान तेजस विमान का पायलट खुद को इजेक्ट कर पाया या नहीं। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया।

हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।

दूसरी बार क्रैश हुआ तेजस फाइटर जेट वायुसेना का तेजस जेट क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।

हादसे के 5 फोटो

comp 1 1763721495
g6rzuvja0ae3dlt 1763721907
cr 1763721310
cr2 1763721321
comp 21 1763721485

दुबई में जुटी थीं दुनियाभर की एयरोस्पेस कंपनियां

दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी दिखाती हैं। पांच दिन के एयरशो का शुक्रवार को आखिरी दिन था।

दुबई एयर शो की शुुरुआत 1989 हुई थी। इसे दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हर दो साल पर आयोजित किया जाता है। यह लगातार तीसरी बार है जब तेजस इसमें शामिल हुआ था।