सुकमा। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 226वीं वाहिनी ने 14 नवंबर 2025 को गोमगुड़ा क्षेत्र में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन्स) छत्तीसगढ़ सेक्टर तथा कमांडेंट 226 बटालियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। कमांडेंट 226 बटालियन ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि सुरक्षा बल केवल सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के गरीब जनता और बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और नक्सल गतिविधियों से दूर रखने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से भ्रमित न होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की एवं भरोसा दिलाया कि सीआरपीएफ हर जरूरत और हर संभव सहायता के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है।
मेडिकल कैंप में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। 226 वाहिनी के अधिकारी एवं जवानों सहित ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।



