
कोरबा . नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में जन सामान्य को पानी की उपयोगिता के मामले में जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि हमारे लिए पानी कितना जरूरी है और आगामी वर्षों में पानी की वजह से क्या कुछ परिस्थितियों निर्मित हो सकती हैं। मिशन वरुण इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कोरबा क्षेत्र में शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। मिशन वरुण के जरिए नगर निगम क्या हासिल करना चाहता है- आईए जानते हैं, महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडे से।



