Home crime रेल हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, अब तक...

रेल हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, अब तक 13 मौतें

0
144

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लालखदान में हुए दर्दनाक रेल हादसे में घायल एक छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मरने वाली युवती का नाम मेहविश परवीन बताया जा रहा है, जो नैला जांजगीर की रहने वाली थीं।

अपोलो में चल रहा था इलाज

बिलासपुर के लालखदान में हुई रेल दुर्घटना का दर्द अब भी कम नहीं हुआ है। घटना में घायल कई यात्री अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।इसी बीच, देर रात अपोलो अस्पताल से एक और बुरी खबर आई। मेहविश परवीन, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल थीं, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मौत का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है।

परिजनों में मातम पसरा

रेल प्रशासन और जिला प्रशासन लगातार घायलों के इलाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं मृतकों के परिजनों में अब भी मातम पसरा है। रेल हादसे में लगातार बढ़ता मौत का आंकड़ा राहत और बचाव की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।